पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) निजामाबाद तहसील के शारदा शिक्षण संस्थान फरिहा के प्रांगण में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा रविवार को होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानन्द पाण्डेय जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी निजामाबाद कुंदन राज कपूर, व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक जय प्रकाश पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में निजामाबाद एसडीएम ने अपने वक्तव्य में कहा कि, क्षेत्र की बहुत सी समस्याओं का पत्रकार के माध्यम से आसानी से पता चल जाता है, जिससे उसका निराकरण हो जाता है तथा पत्रकार समाज को आईना दिखाता है जिससे शासन प्रशासन अच्छा कार्य कर सके। चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार निस्वार्थ भाव से सेवा करता है, हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और सहयोग भी आदान प्रदान करते हैं, जो सराहनीय है।
कार्यक्रम का संचालन आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज विनोद कुमार यादव ने किया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया । जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन पत्रकार हित में मजबूती से कार्य कर रहा है, और हमेशा करता रहेगा।
इस अवसर पर श्याम उपाध्याय, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश श्रीवास्तव, , नुरुलऐन फिरोजी, विजय विश्वकर्मा , मनोज बौद्ध, बृजेश यादव, बेलाल जावेद, पदमाकर पाठक, रामभवन, दुर्गेश मिश्रा, बृजभान विश्वकर्मा, रिंकू चौहान, शिवशंकर यादव, अभिलाष उपाध्याय, विजय शंकर यादव, शिवप्रसाद गुप्ता सहित तहसील के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

8 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

8 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

9 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

9 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

9 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

9 hours ago