संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एवं वयोवृद्ध सूबेदार यदुनन्दन मिश्रा (अप्रा.) लगभग 83 वर्ष द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार तथा परिवीक्षा अधिकारी एवं जनपद के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सशस्त्र सेना झण्डा का स्टीकर लगाकर सशस्त्र झण्डा दिवस का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र की सशस्त्र सेना और नागरिकों बीच परस्पर आपसी स्नेह और सम्मान की भावना को जागृत करते हुए युद्ध में शहीद, अपंग भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार तथा सेवारत सैनिकों को शुभ कामनाएं दी।
इस अवसर पर जनपद के भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…
श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…