एनएलएमटी ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 11 दिसंबर से गोरखपुर में

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र के निर्देश के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत एनएलएमटी ट्रेनर्स का दिनांक 11 दिसम्बर 23 से 15 दिसम्बर 23 का प्रथम बैच एवं 19 दिसम्बर 2023 से 23 दिसम्बर 2023 तक द्वितीय बैच का कार्यक्रम सहायक रिटर्निंग आफिसर के प्रशिक्षण हेतु जनपद गोरखपुर में आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किये जाने हेतु अधिकारियों/सहायक रिटर्निंग आफिसर की नामित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभागार एनेक्सी भवन गोरखपुर में आयोजित होने वाले प्रथम बैच में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी उप जिलाधिकारी मेंहदावल/सहायक रिटर्निंग आफिसर 312-मेंहदावल एवं द्वितीय बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी उप जिलाधिकारी खलीलाबाद/सहायक रिटर्निंग आफिसर 313-खलीलाबाद एवं उप जिलाधिकारी धनघटा/सहायक रिटर्निंग आफिसर 314-धनघटा द्वारा प्रशिक्षण एनेक्सी सभागार भवन गोरखपुर में प्रशिक्षण हेतु निर्धारित दिनांक एवं ससमय प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेगें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago