Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह एंव राजकीय बाल गृह का अपर जिला...

पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह एंव राजकीय बाल गृह का अपर जिला न्यायाधीश समेत अन्य न्यायाधीशों ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज (जे0डी0) द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह के भण्डार कक्ष में बच्चों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा समय-समय पर ताजे फलों तथा बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशगणों के द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दुबे द्वारा मौसम के अनुसार बच्चों का कपडें उपलब्ध कराने व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व बच्चों को नियमित व्यायाम कराये जाने हेतु सम्बन्धित को कठोर निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि बच्चो के सुरक्षा व देख-भाल में लापरवाही क्षम्य नही होगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारूकी द्वारा राजकीय बाल गृह देवरिया में बच्चों को उनके अध्ययन कक्ष का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया, सिविल जज (जे0डी0)श्रीकान्त गौरव द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्तधर दुबें, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारूकी, सिविल जज (जे0डी0) श्रीकान्त गौरव तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह के समन्वयक अमित कुमार चौबे व राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments