देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सीडीओ रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के से समस्त पेंशन, कन्या सुमंगला एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड भाटपाररानी में 6, बनकटा 15, भटनी 24, रूद्रपुर 24, देसही देवरिया 26, बरहज 29, लार 43 एवं रामपुर कारखाना में मात्र 45 आधार प्रमाणीकरण 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक कराया गया है जो सबसे कम प्रगति है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स.क.) को प्रत्येक विकास खण्ड में प्रतिदिन कम से कम 100 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण कराये जाने हेतु तथा प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी अपील किया गया कि लाभार्थी प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें।निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बरहज में 15, भाटपाररानी 17, देसही देवरिया 11 एवं लार में 12 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (स.क.) को चेतावनी जारी करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए दो दिन के अन्दर लम्बित आवेदन पत्रों को निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स.क. ) को निर्देशित किया गया की प्रत्येक विकास खण्ड से 10-10 पात्र आवेदन पत्रों को 10 दिवस के अन्दर जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.