तेजी से दग रहे गैस सिलेंडर,लोगों में दहशत।

पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद।

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार की शाम कर्नलगंज क्षेत्र के भूलिया मोड़ पर सिलेंडर से भरी ट्रक में
अचानक ब्लास्ट होने से आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ-गोंडा रोड, कर्नलगंज क्षेत्र के भूलिया मोड़ से जा रही सिलेंडर से भरी ट्रक के पलटने से सिलेंडरों में आग लग गयी, और सिलेंडरों का ब्लास्ट होना शुरू हो गया जिससे योगों में दहशत हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस फोर्स सुरक्षा की दृष्टि को लेकर मौके पर मौजूद है।घटना की सूचना मिलते ही दमकल कई गाड़िया मौके पर पहुँच कर भीषण आग पर काबू पाने में जुटे है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, लखनऊ गोंडा रोड का आवागमन रोक दिया गया है। मौके पर लोगो मे अफरा तफरी मची है।

घटना की सूचना पर कई दमकल पहुंचे और भीषण आग पर काबू पाने में जुटे।
लखनऊ-गोंडा रोड का आवागमन बंद।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला,हाइवे पर रोका गया आवागमन।
घटना कर्नलगंज क्षेत्र से जुड़ी है। जहाँ शुक्रवार की सुबह भुलिया पुर मोड़ के पास गैस सिलेंडर लदे वाहन में अचानक ब्लास्ट होने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.