Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने की जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने की जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मिठौरा क्षेत्र स्थित करौता ग्राम में जल जीवन मिशन फेज ll के तहत निर्मित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओवरहेड टैंक, पम्प हाउस, क्लोरिनेशन सिस्टम आदि को देखा। उन्होंने परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता जल निगम से विस्तृत जानकारी ली। अधिशाषी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का निर्माण जल जीवन मिशन फेज–ll के जेएमसी द्वारा किया गया है। परियोजना के तहत निर्मित ओवरहेड टैंक की क्षमता 100 किलोलीटर है। परियोजना लगभग 06 माह से संचालित है, और इसके तहत कुल 430 घरों में जल संयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बात की और स्वयं घर- घर जाकर जलापूर्ति की स्थिति को देखा। स्थलीय निरीक्षण में लगभग सभी घरों में जलापूर्ति होते हुए पाया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को जिन घरों में नल खराब है, उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं लीकेज की समस्या है तो उसका भी मरम्मत करा लें।
ग्रामीणों से वार्ता के उपरांत उन्होंने गांव में पोखरी की साफ–सफाई और अपूर्ण सड़क के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किए जाने हेतु बीडीओ को निर्देश दिया। उन्होंने अमृत सरोवर की साफ–सफाई को भी बरसात के पूर्व किए जाने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम सहित कार्यदाई संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments