Monday, June 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहिदा बानो की गला रेत कर हत्या शव खेत में पड़ा मिला...

शाहिदा बानो की गला रेत कर हत्या शव खेत में पड़ा मिला आरोपी की तलाश में छापेमारी

लखनऊ Rkpnews डीसीपी लखनऊ उत्तरी सै. कासिम आब्दी ने आज बताया कि शाहिदा बानो जो रजौली निवासी है रविवार सुबह खेत पर काम करने के लिए गई थीं। उनका पीछा करते उनके पीछे सलीमुद्दीन भी खेत पर पहुंच गया।और वहाँ पहुँच कर आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेत कर शाहिदा बानो की हत्या कर दी।गुड़ंबा थाने के रजौली में रविवार सुबह शाहिदा बानो (50) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। परिवार की सूचना पर पुलिस ने गांव में ही रहने वाले मानसिक विक्षिप्त युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को कातिल व मृतका के बीच संघर्ष करने के निशान भी मिले हैं। शाहिदा और सलीमुद्दीन के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। उन्होंने बताया कि सलीमुद्दीन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यह दावा उसके परिवार वालों ने किया है। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नही हो सकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments