Saturday, December 27, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने देश को महंगाई की आग में झोंका-विजय रावत

भाजपा ने देश को महंगाई की आग में झोंका-विजय रावत

गैस के दाम बढ़ने से आम जनता पर पड़ेगा असर -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज देवरिया बाईपास पर डीजल पेट्रोल गैस के दाम बढ़ाने को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है, इस सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी लोग परेशान है और रोजगार न मिलने से जहां आए दिन नौजवान, किसान आत्महत्या कर रहा है, वहीं भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा के गरीबों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। ऐसी सरकार से अब आम जनता उब चुकी है और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपने मतों का प्रयोग कर हटाने का काम करेगी, इसलिए हम देश और प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के अत्यचार और महंगाई, बेरोजगारी से निजात पाने के लिए आने वाले 27 के विधानसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकने का काम करें तभी जाकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट कानून व्यवस्था से निजात पाने में सफल होंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से विवेक सिंह पटेल, सुशील तिवारी, राजू मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव, आलोक राजभर, सुनील राजभर, संजय शर्मा, राहुल पांडे, शेर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments