April 26, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

जिले में 4.90 करोड़ में होगा पर्यटन विकास एवं बढ़ेंगी अवस्थापन सुविधाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद संतकबीरनगर के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक/पर्यटन स्थलों के पर्यटन विकास एवं अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु रुपए 490.68 लाख की परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि यह परियोजनाएं राज्य सेक्टर व जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं।
पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में विधानसभा घनघटा में स्थित मॉ सिद्धदात्री जी तथा बजरंगबली जी मंदिर का पर्यटन विकास हेतु 100.10 लाख रुपए, विधानसभा मेहदावल में राम जानकी मंदिर का पर्यटन विकास हेतु रूपए 90.41 लाख, जनपद संतकबीरनगर नगर पंचायत हैंसर बाजार घनघटा के वार्ड नम्बर- 16 में बजरी माता मन्दिर में इण्टरलाकिंग का कार्य हेतु रूपए 29.14 लाख, मेहदावल विधानसभा अंतर्गत संतकबीरनगर के बखिरा झील के सन्निकट ईको पार्क का पर्यटन विकास हेतु रूपए 156.12 लाख तथा विधानसभा खलीलाबाद के ग्राम कोल्हुआ स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर का पर्यटन विकास हेतु रूपए 114.91 लाख की स्वीकृति की गई है।