Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedभाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता का निधन

भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता का निधन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता का निधन सोमवार को हो गया I गुप्ता काफी दिनों से अस्वस्थ थे I वह बाल्यकाल से ही संघ से जुड़े रहे, जो श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में भी सहभागी बने थे I साध्वी उमा भारती से उनका अच्छा लगाव रहा तो, वहीँ उन्होंने अपनी निष्ठा व समर्पण के बलबूते भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़े I भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताया है I केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान, विधायक दीपक मिश्र शाका, अमरेन्द्र गुप्ता, अजीत जायसवाल, शिवसहाय बरनवाल, जितेन्द्र भारत, विजय सिंह रिंकू, विवेक गुप्ता, सुरेश तिवारी, जितेन्द्र सोनी, जगदीश यादव, नरेश प्रसाद, नन्दलाल चौहान, योगेश चन्द्र गुप्ता, नबाब हुसैन, उमेश यादव, नवनीत जायसवाल, विवेक वर्मा, धर्मवीर सिंह पप्पू, सन्नी विश्वकर्मा आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments