
बहराइघ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संगठन शाखा पयागपुर मे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनोज कुमार यादव!
चुनाव अधिकारी तरुण कुमार मिश्रा व कृपाराम यादव ने बताया कि 69 ग्राम पंचायत वाले पयागपुर विकासखंड के कुल 90 सफाई कर्मचारियों के संगठन को शक्तिशाली बनाए जाने के लिए प्रत्येक 2 वर्ष बाद पदाधिकारी का चुनाव किया जाता है इस बार दो लोगों ने अध्यक्ष पद लेने के लिए नामांकन किया था परंतु बाद में पर्ची वापस ले लिया जिस पर मनोज कुमार यादव दूसरी बार निर्विरोध संगठन के अध्यक्ष बने!
अशोक कुमार सिंह महामंत्री, रमेश तिवारी कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री ओमप्रकाश राव, ऑडिटर अरविंद कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसागर, कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, को सर्वसम्मत से सहायक विकास पंचायत अधिकारी तेज नारायन राव की देखरेख में संगठन में पदभार ग्रहण कराया गया!
संगठन में बने पदाधिकारी के प्रति राम गोपाल शरण सिंह बृजेश सिंह दीनदयाल सिंह राम मनोहर यादव नरेंद्र यादव अंजनी शुक्ला धर्मराज यादव पवन कुमार मिश्रा सहित तमाम लोगों ने खुशी जाहिर किया है!
More Stories
योग बंधन से वैश्विक सद्भाव और समग्र स्वास्थ्य का संदेश
होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज में शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल की मूर्ति का हुआ अनावरण
डीएम ने की गो-संरक्षण अनुश्रवण समिति व बर्ड फ्लू के नियंत्रण एवं रोकथाम की समीक्षा