
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के समता निवास पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान संगठन पर्व है। भाजपा की संकल्प हर वर्ग का कल्याण हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की बात कही।
उन्होंने आगे बताया कि बस एक मिस्ड काल से मेंबरशीप बन सकते हैं। पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्ड काल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। जो भी लोग बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं तो मिस्ड काल करके आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं।
पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान सभी से सहयोग करने को कहा ।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में लोगों को जोडृने के लिए संकल्पित कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जो पार्टी के सदस्य सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने हर बूथ के हर घर तक जा रहे है। भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। वे भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और नरेन्द्र मोदी की तरह पार्टी के सदस्य हैं यह उनके लिए गौरव की बात है।
उक्त अवसर पर जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय, रामनयन सिंह,अनिल ठाकुर,रवि कुशवाहा,अजय तिवारी,अवधेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
More Stories
डीडीएम स्कूल प्रबंधक हत्याकांड का पर्दाफाश: सौतेले बेटे ने ही करवाई थी हत्या, 50 हजार की दी थी सुपारी
डीडीयू के तीन छात्रों का रोबोटिक्स एरा में प्लेसमेंट, विश्वविद्यालय की बढ़ी प्रतिष्ठा
डीएम ने जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना हेतु निर्देश