Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुणवत्ता टीम को खण्ड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गुणवत्ता टीम को खण्ड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखीमपुर खीरी(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जनपद मुरादाबाद विकास खण्ड कुंदरकी (डिंगरपुर) में,जिला स्वच्छता समिति जल जीवन मिशन हर घर जल योजनान्तर्गत, ब्लॉक परिसर में आई.ई. सी. जल जांच का स्टॉल लगा कर पानी की गुणवत्ता बताई गई। टीम के द्वारा प्रस्तुति के साथ,स्टॉल का अवलोकन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी महोदय राजेन्द्र सिंह, के द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायतो के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुलदीप सिंह ,एवं विकास खंड के सचिव वअन्य पदाधिकारी व जल जीवन मिशन के जिला समन्यक खुर्शीदआलम,अब्दुल अजीज राज्य प्रशिक्षक सतीश चंद्र पांडे,अनिल प्रजापति,असरफी यादव,नईम खान व टीम के कोर्डिनेटर सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments