
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे व्यापक एवं ‘विशेष सदस्यता अभियान के तहत देवारिया जिले के भाटपार रानी से लोक प्रिय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के द्वारा पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, राहुल सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, सद्दाम हुसैन अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष, गुड्डू गोस्वामी महामंत्री भाजपा, आनन्द पियूष उपाध्याय भाटपार रानी विधान सभा संयोजक, हरिकेश बहादुर गुड्डू कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि, विनोद प्रसाद यूवा मोर्चा उपाध्यक्ष बनकटा,उपरोक्त सभी के उपस्थिति में क्षेत्र के प्रतिष्ठित मतदाताओं को सदस्य बनाया गया व अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रख कर सभी से अधिक से अधिक सदस्य बनाने में सहयोग एवं बढ़ चढ़ कर अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।वहीं इस मौके पर ग्राम निवासियों में रामप्रीत कुशवाहा, डाक्टर सिद्धार्थ कुमार,राम बाबू कुशवाहा, मृत्युंजय, अनिल कुमार सिंह, मनोरमा देवी, बेबी देवी, शैल कुमारी, संगीता जायसवाल, आदी साहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष मतदाता सामिल रहे। आख़िर में स्थानीय विधायक ने सभी आगतों को संबोधित करते हुए सरकार के अपलब्धियों को गिनाया तथा जिले में महीला स्वावलंबन के तौर पर वहां तैनात दो दो महिला आईएएस अफसर का जिक्र करते हुए प्रशासनिक सेवा में महिला की बढ़ती भागीदारी को मोदी सरकार द्वारा महिला स्वावलंबन को बढ़ावा दिए जाने के विशेष उपलब्धि के तौर पर बताया। आख़िर में सभी आगतों के प्रति आभार प्रकट किया है।
More Stories
योग बंधन से वैश्विक सद्भाव और समग्र स्वास्थ्य का संदेश
होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज में शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल की मूर्ति का हुआ अनावरण
डीएम ने की गो-संरक्षण अनुश्रवण समिति व बर्ड फ्लू के नियंत्रण एवं रोकथाम की समीक्षा