Monday, March 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा...

डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
उन्होंने तीनों कार्यदायी संस्थाओं से ट्यूबवेल, ओएचटी , पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को सितंबर के अंत तक पूर्ण करें। निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट, और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण और जलापूर्ति की स्थिति का सत्यापन जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम से करवाने का निर्देश दिया।
विद्युत संयोजन हेतु विद्युत विभाग को अगले माह के अंत तक आगणन रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएमसी को इसके लिए जरूरी भुगतान को ससमय करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जेएमसी और रिथविक को अपनी परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समय-सीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के संदर्भ में जन जागरुकता के कार्य में शिथिलता बरतने पर आनंद ग्रामोद्योग को ब्लैक लिस्ट करने हेतु आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments