Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले के नव चयनित 115 राजस्व लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र

जिले के नव चयनित 115 राजस्व लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने लोकभवन में नव चयनित राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

विधायकगण, डीएम व एडीएम ने नव चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए पदीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन की अपेक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री के कर-कमलों से नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश सहित उपस्थित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों एवं नव चयनित लेखपालों ने देखा और सुना।
उक्त के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद, विधायक मेंहदावल, विधायक धनघटा द्वारा जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद संत कबीर नगर हेतु नव चयनित 10 महिला लेखपाल सहित कुल 115 राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायकगण व जिलाधिकारी ने नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दिया तथा पदीय कार्यो एवं दायित्वों का कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, उप जिलाधिकार मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी धनघटा रमेश चन्द्र, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द ओझा, नायव तहसीलदार खलीलाबाद प्रियंका तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं नव चयनित लेखपाल आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments