Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछात्र-छात्राओं को लुभाने में जुटे छात्र नेता

छात्र-छात्राओं को लुभाने में जुटे छात्र नेता

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषणा के साथ ही संभावित दावेदारों द्वारा छात्र-छात्राओं के घरों तक पहुँच कर संपर्क करना शुरू कर दिया है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सभी छात्र नेता अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निकल कर अपने साथियों से अपने पक्ष में मतदान की मनुहार कर रहे हैं। तो कॉलेज परिसर सहित पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पटा है।
कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया 11 अक्तूबर से शुरू होगी और 20 अक्तूबर को मतदान और मतगणना होगा है। कॉलेज प्रशासन ने भी चुनाव अधिकारियों को तैनात करते हुए तैयारी शुरु कर दिया है। प्रोफेसर राजेश चंद मिश्र को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. अमित कुमार और शशिकांत राव को सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments