
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी और तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, गलाए गए धातु के टुकड़े, चांदी के सिक्के और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 2700 रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में मईल थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे पिंडी तिराहे के पास से आरोपियों को हिरासत में लिया।छत के रास्ते दुकान में घुसे थे चोरपुलिस के मुताबिक, सर्राफा कारोबारी रोहित जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनकी दुकान की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद दुकान से सोने-चांदी के आभूषण, तिजोरी में रखा सामान और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर मईल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।विवेचना के दौरान मिले तथ्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भागलपुर निवासी सोहेल साह (करीब 48 वर्ष) तथा तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 317(5) भी बढ़ाई गई हैं।आभूषण और नकदी बरामदपुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 122 ग्राम पीली धातु के पुराने आभूषण, 840 ग्राम सफेद धातु के आभूषण एवं गलाए गए टुकड़े, तीन अन्य नग, चांदी के दो सिक्के और 2700 रुपये बरामद हुए हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल योगेश यादव, कांस्टेबल इजहार अहमद और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
