बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 25 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।मेले में चिकित्सक डॉ. रजनी गुप्ता ने मरीजों की जांच की। इस दौरान अधिकांश मरीज सर्दी और बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सक ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया और उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई।मेले के आयोजन में नर्स संगीता रावत और वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों के पंजीकरण, जांच तथा अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।जन आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे उन्हें छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होती है।