Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज

अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) चौक थाना अंतर्गत निवासी विजय प्रजापति पुत्र रामानन्द अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। विजय प्रजापति ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि 25 अप्रैल को मेरे पिता रामानन्द की लाश साधूचक सड़क के किनारे चोटिल हालत में मिली थी, मेरे पिता की लाश को पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा गया है। शाम के समय हमको मालूम हुआ कि मेरे पिता रामानन्द को कोई अज्ञात वाहन लापरवाही से टक्कर मार कर भाग गया जिससे मेरे पिता की मृत्यु हो गयी । सूचना पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ 279,304-A के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments