Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोपाला नहर पुल के एप्रोच की उखड़ी ईट, गिरकर चोटिल हो रहे...

गोपाला नहर पुल के एप्रोच की उखड़ी ईट, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान, शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण प्रदर्शन के लिये होंगे बाध्य

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुर भड़ेहर के बड़ी नहर पुल पर एप्रोच की ईट उखड़ जाने से राहगीरों की मुश्किले बढ़ गई है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार संबन्धित अधिकारियों से किया लेकिन समस्या जस का तस बना हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार विशुनपुर भड़ेहर के ग्रामीणों ने कहा कि बड़ी नहर पुल से ही ग्रामीणों का गोपाला समेत अन्य जगहों पर आना- जाना होता है। लेकिन पुल के एप्रोच पर बिछाई गई ईट उखड़ गई जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि लोग इसी पुल से होकर गोपाला समेत अन्य स्थानों को आते जाते है। यही नहीं ईट उखड़ जाने से कई बाइक सवार, साइकिल सवार एवं पैदल राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके है। कितने लोगों का तो पैर फैक्चर हो चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा अगर शीघ्र पुल एप्रोच की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments