Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकपड़े की दुकान मे लगी आग, कपड़े जलकर हुए राख

कपड़े की दुकान मे लगी आग, कपड़े जलकर हुए राख

शार्ट सर्किट से आग लगने की बात आई सामने

दमकल के काफी प्रयास के बाद आग पर पाया जा सका काबू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थानाक्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर स्थित महराजगंज जाने वाली सड़क पर संगीता होजरी एंड वस्त्रलाय की दुकान मे बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से दुकान के अंदर का सारा कपड़ा एवं होजरी का सामान जल कर खाक हो गया यहाँ तक की अंदर का रैक भी जलकर खाक बन गया।
दुकानदार प्रमोद चंद पुत्र रामबचन सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मीर गांव का रहने वाला है तथा वह बुधवार की शाम को रोजाना की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, आग लगने की सूचना पर भागकर सिंदुरिया आया तब तक उसकी दुकान का सारा सामान धू -धू कर जल गया। दुकानदार ने बताया कि करीब बीस लाख रूपए का नुकसान हुआ है।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तबतक सारा सामान जल चुका था। बगल मे हेयर ड्रेसर की एक दुकान भी जल गई जिसमे तकरीबन अनुमानित क्षति करीब दस हजार बताई गई है।आग लगने की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस कर्मी भी पहुँच गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments