
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
सांताक्रूज पुलिस चौकी ने, नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दे कर बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ राहुल (28) है। आरोपी एलआईसी कार्यालय में कार्यरत है।
2019 में 17 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात फेसबुक के जरिए कुलदीप उर्फ राहुल से हुई, जान-पहचान को दोस्ती और दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ गईं, कुलदीप बार-बार युवती से बाहर मिलने की जिद कर रहा था। मिलने का बहाना बनाकर कुलदीप ने युवती को अपने घर बुलाया जहां वह लॉकडाउन के कारण अकेला रहता था। जिसका फायदा उठाकर उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। हालाँकि, उसने मना कर दिया। इसलिए आरोपी नें शादी का झांसा और प्यार कें झूठे वादे करकें उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी बार-बार लड़की का यौन शोषण कर रहा था। शारीरिक संबंध से इनकार करने पर वह सीधे लडकी सें शादी न करने की धमकी दे रहा था। इसलिए वह अक्सर आरोपी के साथ बाहर जाती थी लेकिन, शादी के बारे में पूछने पर वह टाल देता था। कुछ दिन पहले लड़की ने उससे शादी के लिए अपने माता-पिता से बात करने कें लिए कहा लेकिन, कुलदीप ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जब पीड़ित लड़की और उसके परिवार ने जस्टीशिया इंटरनेशनल सोशल एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) से संपर्क किया, तो एन.जी.ओ. के सीईओ ॲड.सागर कांबले नें उनकी कानूनी सहायता की। जस्टीशिया (एन.जी.ओ.) की सहायता के कारण, लड़की ने बिना किसी डर के पुलिस को घटना की सूचना दी। सांताक्रूज़ पुलिस ने पॉक्सो कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर कुलदीप मगर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एनजीओ के संस्थापक फ़ैज़ भाई ने लड़कीयों को सुचित करते हुए कहा कि फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर कीसी अजनबी से बात ना करे, जिसका फायदा उठा कर वह कब आपको धोखा दे कर चाला जाएगा आप सोच भी नहीं सकते है। इस लिए आप सतर्क रहें सुरक्षित रहे।
