Saturday, April 25, 2026
Homeमहाराष्ट्रतेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ मोहम्मद जमील

तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ मोहम्मद जमील

मुंबई/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने एक लिखित प्रेस वार्ता में बताया कि तेलंगाना प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक तथा सरकार द्वारा सेवा रत्न प्राप्त डॉक्टर मोहम्मद जमील चिश्ती को आइडियल पत्रकार संगठन तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया की डॉक्टर मोहम्मद जमील चिश्ती के संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद तेलंगाना प्रदेश में आइडियल पत्रकार संघटना को काफी मजबूती मिलेगी। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम उपाध्याय, दुर्गा सिंह, तथा विनय मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश संरक्षक डॉ नरेंद्र नाथ पांडेय, डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह एवं डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पंकज राय, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रवण यदु सहित सभी प्रदेशों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने डॉक्टर मोहम्मद जमील को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments