Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस व सुरक्षा बलों के ठहरने वाले स्थानों का एसपी नार्थ ने...

पुलिस व सुरक्षा बलों के ठहरने वाले स्थानों का एसपी नार्थ ने किया स्थलीय निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l लोक सभा चुनाव 2024 के मतदान की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को मतदान ड्यूटी के लिए उत्तरी क्षेत्र में आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों, टैंक हैडक्वार्टर में आने वाले अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल और होमगार्ड के ठहरने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर
पुलिस व सुरक्षा बलों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था, पानी, बिजली, स्नानागार, शौचालय एवं वाहनों को खड़ा करने के स्थान आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।साथ ही अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल, पीएसी और होमगार्ड के जवानों के लिए मतदान से पहले और मतदान के दिन अच्छी गुणवत्ता का भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए और कहा कि मतदान के दिन जवानों को समय से लंच के पैकेट उपलब्ध करा दिए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments