Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपराध निरोधक समिति ने पुलिस व गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

अपराध निरोधक समिति ने पुलिस व गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे थाना प्रभारी श्रीधर पाठक

समाजसेवी पत्रकार धिरेन्द्र कुमार शर्मा व समाजसेवी पंकज त्रिपाठी शशिभूषण वर्मा द्वारा अंग वस्त्र भेंट किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)रूपईडीहा गांधी जयंती के दिन रविवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक और उनकी टीम के वरिष्ठ उप निरीक्षक रूदल बहादुर सिंह ,उप निरीक्षक के के सिंह,अश्विनी कुमार पांडेय,शिवम त्रिपाठी, शिवम कुमार कनौजिया व हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल, कांस्टेबल अशोक त्रिपाठी,राकेश कुमार को अंग वस्त्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कस्बे के समाजसेवी बृज नरेश श्रीवास्तव, रतन अग्रवाल, हाजी अब्दुल कलीम सहित पत्रकार संजय कुमार वर्मा, एम अरशद, शकील अहमद, अमित मदेशिया, संजय गुप्ता, इरशाद हुसैन, रईस अहमद, श्याम कुमार मिश्रा, रजा इमाम रिजवी दयाशंकर शुक्ल, समाजसेवी पत्रकार धीरेंद्र कुमार शर्मा व प्रधान प्रतिनिधि शशिभूषण वर्मा, पैकरमा यादव समाजसेवी पंकज त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संगठन शेर सिंह कसौधन ने किया। शेर सिंह कसौधन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के विषय में विस्तार से बताया ।समारोह में शेर सिंह कसौधन, जिला सचिव केशव कुमार मौर्य /जेल विजीटर, जिला उप सचिव विनोद कुमार कुशवाहा, गज्जू सोनी, कमल मदेशिया राजीव अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। अंत में अध्यक्षता कर रहे संगठन के शेर सिंह का कसौधन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिसकर्मी सहित बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments