Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुरू हुई सोशलिस्ट...

डॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुरू हुई सोशलिस्ट पार्टी की पदयात्रा

अम्बेडकर नगर (राष्ट्र की परम्परा) अंबेडकर नगर सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव पद यात्रा, शहजादपुर चौक पर स्थित डॉ लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। पदयात्रा का स्वागत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, बालमुकुंद धुरिया, सुभाष यादव, बादशाह खान ने किया.
यात्रियों ने सौ में पावें पिछड़े साठ सोशलिस्टों ने बांधी गांठ, चाहे गरीब या अमीर की संतान सबको शिक्षा एक समान, धन और धरती बंट के रहेगी भूखी जनता चुप न रहेगी, जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा, जातिगत जनगणना कराओ, धर्म के नाम पर बाटना बंद करो, संविधान लोकतंत्र पर हमला बंद करो नारे लगाते हुए जनता में नुक्कड़ सभा करते हुए पर्चे वितरित किए।
पदयात्रा में सोशलिस्ट किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव, सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, निशांत राज, आजमगढ़ से अवधेश यादव, नंदलाल यादव, हीरालाल यादव, बस्ती से राजदेव, कानपुर से कृष्ण मुरारी यादव, हरदोई से कमलेश पांडे, रामदयाल रावत, बाराबंकी से संतराम यादव, उन्नाव से अशोक चौरसिया, रामनाथ, सुरेश शामिल रहे. पदयात्रा अकबरपुर, अन्नवा, कटेहरी, अहिरौली, यादव नगर चौराहा, गोसाईगंज, मया बाजार, बाकरगंज, दर्शननगर होते हुए फैजाबाद जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments