
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रूपईडीहा थाना प्रभारी श्रीधर पाठक का स्थानांतरण थाना रूपईडीहा से थाना मोतीपुर हुआ।इस अवसर पर थाना परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ। पुलिस कर्मचारीयो के साथ साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी बड़ी तादाद में इस मे हिस्सा लिया और माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
लोगों ने श्रीधर पाठक के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान श्रीधर पाठक ने कहा कि स्थानांतरण में जाना एक प्रशासनिक प्रक्रिया है मेरी वर्दी लोगों को न्याय दिलाने एवं अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सदैव कार्य करती रहेगी।
मेरे पास जो ज़रूरतमंद आया मैंने उसकी हर संभव मदद की। स्थानीय लोगो ने भी श्रीधर पाठक के कार्यकाल की खूब सराहना की।
