Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेताओं ने धान रोप कर सड़क बनाने की मांग

सपा नेताओं ने धान रोप कर सड़क बनाने की मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्राम सभा सिसवा पांडे में महादहा भटनी मार्ग पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र पासवान के नेतृत्व में धान रोप कर सड़क को बनाने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र पासवान जी ने कहा कि सलेमपुर के निकम्मे सांसद और विधायक के कारण सलेमपुर की सड़क पूरी तरीके से जर्जर हो गई है जिससे लोगों को आए दिन आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अगर इस सड़क का निर्माण अभिलंब नहीं कराया जाता है तो जल्द ही समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी इस दौरान मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव डॉक्टर सत्येंद्र यादव महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रंजना भारती समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद गौतम सलेमपुर नगर के सभासद प्रदीप यादव, योगेश यादव, आलोक प्रताप यादव, मिथिलेश यादव, दीनदयाल यादव, नीलेश यादव, कृपा शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments