
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देश पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य नन्द किशोर ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु निगम की हैचरी, विभागीय प्रक्षेत्र से भारतीय मेजर कार्प, कॉमन कार्प मत्स्य बीज वितरण (फ्राई, फिंगरलिंग) का लक्ष्य निदेशालय स्तर से प्राप्त हो गया है, मत्स्य बीज वितरण का कार्य गतिमान माह के मध्य से प्रारम्भ हो कर सितम्बर माह के अन्तिम सप्ताह तक होना है।
जनपद अन्तर्गत स्थित समस्त पट्टे धारको, निजी क्षेत्र के मत्स्य पालको को उन्होंने अवगत कराया है कि यथा सम्भव अपने-अपने तालाबों में निर्धारित मानक के अनुसार मत्स्य बीज संचय कराएं। मत्स्य बीज वितरण से सम्बन्धित जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में सदर, बरहज तहसील के लिए प्रभारी रितेश कुमार शाही(म0नि0) मोबाइल नंबर 7318209819, रुद्रपुर, सलेमपुर, भाटपाररानी तहसील हेतु वेंकटेश्वर त्रिपाठी(म0वि0अ0) मोबाइल नंबर 9415101051 तथा रामनरेश यादव (व0स0) मोबाइल नंबर 9984940549 क्षेत्रीय कर्मचारी / तहसील प्रभारी / कार्यालय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के दो नमूने किये संग्रह
देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, आमजन से सीधा संवाद और सुरक्षा का भरोसा
बैंक, एटीएम व पेट्रोल पंपों की हुई सघन चेकिंगदेवरिया पुलिस का सुरक्षा अभियान, जनता में भरोसा मजबूत करने की पहल