Thursday, October 16, 2025
Homeआजमगढ़भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का संत कबीर नगर जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। श्री राय सड़क मार्ग सें गोरखपुर जा रहे थे। 
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें का आवाहन किया कि वे केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी नीति, कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दें।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने सरैया बाईपास पर अपने सैकड़ों साथियों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अषटभुजा शुक्ला, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार राय, रवि प्रताप सिंह, रीतेश त्रिपाठी, नीरज राव, विनोद मिश्र, नगेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय, सन्तोष गौड़ समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत से पूर्व नगर उपाध्यक्ष ई० सुधांशु ने ने बाईक जुलूस निकाला और स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments