Monday, February 23, 2026
Homeआजमगढ़दबंगों द्वारा भाजपा नेता को घर पर चढ़कर, पीटने का लगा आरोप,मुकदमा...

दबंगों द्वारा भाजपा नेता को घर पर चढ़कर, पीटने का लगा आरोप,मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंभीरपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला कार्य समिति के सदस्य विजय प्रकाश मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा, उनके भतीजे सूरज मिश्रा तथा उनकी पत्नी को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह आरोप लगाते हुए, भाजपा नेता ने गंभीरपुर थाने में दबंगों के खिलाफ नाम जद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस इस संबंध में गंभीरपुर थाना पुलिस को विजय प्रकाश मिश्रा ने तहरीर दिया कि लगभग 1ः00 बजे दिन में एक राय होकर पुरानी मुकदमे की रंजिश को लेकर, मेरे दरवाजे पर हमलावर लाठी, डंडा लेकर चढ़ गए तथा भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे, मना करने पर मेरे भतीजे सूरज मिश्रा व उसकी पत्नी तथा मुझे व मेरी पत्नी को लात घुसो व मुक्का व डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।
इस सम्बन्ध मे पूछने पर एस ओ विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ली गयी है जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments