Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमृत सरोवर परियोजना में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

अमृत सरोवर परियोजना में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर कारखाना ब्लॉक स्थित मेहरौना में अमृत सरोवर परियोजना का निरीक्षण किया। 39 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना का कार्य अपूर्ण देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कार्य मार्च 2023 तक की निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद डीसी मनरेगा बीएस राय ने बताया कि मिट्टी की खुदाई से जुड़े विवाद के चलते कार्य आंशिक रूप से हो सका है। परियोजना के लिए स्वीकृत लागत में से लगभग डेढ़ लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता की योजना को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ रामपुर कारखाना शांति देवी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments