
शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस ने मांगा सहयोग
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के जंगल में महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही महिला की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आमजन से की सहयोग की अपीलअज्ञात महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए देवरिया पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी थाना क्षेत्र से कोई महिला लापता है और उसका हुलिया संलग्न फोटो से मिलता-जुलता है अथवा किसी व्यक्ति को मृतका की पहचान के संबंध में कोई जानकारी है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।इसके लिए थाना रुद्रपुर पुलिस के मोबाइल नंबर 9454403231, पुलिस अधीक्षक देवरिया के नंबर 9454400264 तथा मीडिया सेल देवरिया के नंबर 7839861970 पर संपर्क किया जा सकता है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि अज्ञात महिला की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
