Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जून 2026 को बराव में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा, निवेश, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उनका आगमन क्षेत्र के लिए गौरव, प्रेरणा और विकास की नई संभावनाओं का संदेश लेकर आ रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काली प्रसाद एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मजबूती तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अंगद तिवारी, विवेक गुप्ता, जोखन निषाद, विद्यानंद तिवारी, धर्मवीर सिंह ‘पप्पू’, सचिन सिंह, कुश भगत, अभयानंद तिवारी, आशुतोष तिवारी, रतन सोनकर, अशोक सोनकर, सन्नी विश्वकर्मा, गोविंद, शुभम निषाद, सुशील यादव, सुदामा वर्मा, नवाब हुसैन, सतेन्द्र यादव, अर्जुन भारती एवं अमरेन्द्र सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments