देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में हॉकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां गैस वितरण का कार्य हो रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही जिप्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने बिना देर किए घायल को ई रिक्शा से हॉस्पिटल लेकर गये।
स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
