Monday, June 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सक्रिय सहभागिता रही, जबकि जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर्ष चंद इंटर कॉलेज परिसर, अध्यक्ष आवास और बेचू शाह पोखरा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

हर्ष चंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के कर्मचारियों एवं नगरवासियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इसके अलावा अध्यक्ष आवास पर महिलाओं के लिए विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका की महिला कर्मचारी, नगर की सम्मानित महिलाएं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं बरहज योगा टीम द्वारा बेचू शाह पोखरा पर आयोजित वृहद योग कार्यक्रम में भी नगर पालिका अध्यक्ष ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया, जहां योग प्रशिक्षक दीनबंधु मद्देशिया ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद गौरा बरहज द्वारा सभी स्थलों पर विशेष साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपस्थित नागरिकों ने इस व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष श्वेता जायसवाल का आभार व्यक्त किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने स्वास्थ्य, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments