Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगी नौकरी

सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगी नौकरी

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)l उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, सिद्धार्थनगर में निम्न रिक्त पदों पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण की नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र 22 दिसम्बर की शाम 5-00 बजे तक आमन्त्रित किया गया हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त हुए आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। रिक्त पदों में आशुलिपिक ग्रेड-1 के 02 पद, आशुलिपिक ग्रेड-3 के 08 पद, वरिष्ठ सहायक के 37 पद, कनिष्ठ सहायक के 17 पद रिक्त हैं।
उक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदक अपना आवेदन-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र एवं स्वस्थता प्रमाण-पत्र के साथ 22 दिसम्बर को शाम 5-00 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुनर्नियुक्ति हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनायी जायेगी। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जायेगी। साक्षात्कार हेतु उपस्थित अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा – भत्ता देय नहीं होगा। प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments