Saturday, March 14, 2026
HomeNewsbeatगन्ने के साथ दलहन खेती को बढ़ावा, किसानों को मुफ्त उर्द-मूंग बीज...

गन्ने के साथ दलहन खेती को बढ़ावा, किसानों को मुफ्त उर्द-मूंग बीज मिनीकिट

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट योजना 2025-26 संचालित कर रही है। योजना के तहत गन्ने के साथ दलहनी फसलों की अंतःफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उर्द और मूंग के निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जनपद के उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत हैं। पात्र किसान पोर्टल के माध्यम से बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 8 किलोग्राम तथा प्रति हेक्टेयर 20 किलोग्राम उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट दिए जा रहे हैं। बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित लाभार्थियों को POS मशीन के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क बीज वितरित किए जाएंगे।
यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए लाभकारी है जो गन्ने की खेती के साथ अतिरिक्त आय के लिए दलहनी फसलों को अपनाना चाहते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे 31 जनवरी 2026 से पहले
agridarshan.up.gov.in पर पंजीकरण एवं बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह योजना न केवल किसानों की लागत घटाने में सहायक होगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और उत्पादन सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments