Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीओ व थाना प्रभारी की पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सीओ व थाना प्रभारी की पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के जैतीपुर क्षेत्र में सोमवार शाम कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव एवं थाना प्रभारी जैतीपुर प्रिंस शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण किया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजार, व्यस्त मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं सार्वजनिक स्थानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किया।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गश्त के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिससे लोगों में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments