देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल स्वर्गीय आशीष कुमार की कथित प्रशासनिक दवाब के कारण हुई मौत की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को उनके पैतृक गांव धनगड़ा के पलानी टोला पहुंचे। यहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि स्वर्गीय आशीष कुमार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र, चंदन वर्मा, वशिष्ठ मोदनवाल, रजनीश प्रसाद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, परमानंद प्रसाद, प्रियंबद कांक्षी, मनीष रजक, वजीर अहमद, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
