Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशSDM ने SIR फॉर्म में लापरवाही पर लगाई फटकार, BLO पर FIR...

SDM ने SIR फॉर्म में लापरवाही पर लगाई फटकार, BLO पर FIR के निर्देश

विकास विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सदर SDM शत्रुघ्न पाठक और एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बुधवार को डारीडीहा बूथ पर SIR प्रपत्र कलेक्शन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दस्तावेजों में भारी अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद SDM ने मौके पर मौजूद BLO उत्तम गिरी को कड़ी फटकार लगाई।
SDM ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लेखपाल को तुरंत तहरीर तैयार कर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश दिया।

निरीक्षण में भद्रेश्वरनाथ और डारीडीहा बूथों पर तैनात अन्य BLO की लापरवाही सामने आने पर एडीएम ने गहरी नाराजगी जताई।
SDM ने विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “विकास विभाग के कुछ लोग काम नहीं करते और मुफ्त का पैसा लेते हैं।”

ये भी पढ़ें – “किताबों का बोझ नहीं, बच्चों का मन समझिए — परीक्षा दबाव में खोते बचपन की सच्ची तस्वीर”

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अभियान को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने कहा है कि दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभियान की निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – जब पृथ्वी हुई व्याकुल: विष्णु भगवान की दिव्य प्रतिज्ञा और ब्रह्मा का निवेदन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments