Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में जोरदार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, पुरवाई और बारिश से...

लखनऊ में जोरदार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, पुरवाई और बारिश से पारा और गिरेगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर बादलों की गतिविधि रही, जिससे मौसम में उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पुरवाई हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया।

शाम में अचानक हुई जोरदार बारिश

शाम के समय अचानक से हुई जोरदार बारिश ने लखनऊवासियों को मौसम का तोहफा दिया। बारिश ने न केवल तापमान में गिरावट लाई, बल्कि वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे अगले कुछ दिनों में पारा और कम होने के आसार हैं।

मौसम का कारण

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के बीच एक चक्रवात की मौजूदगी के कारण लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments