Sunday, February 1, 2026
HomeSportsमैत्री क्रिकेट मैच में प्रोफेसर्स की जीत, वैष्णवी छाईं मैदान पर

मैत्री क्रिकेट मैच में प्रोफेसर्स की जीत, वैष्णवी छाईं मैदान पर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से मजीठिया भवन मैदान पर शिक्षक-छात्र मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
मैच का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सिक्का उछालकर किया। एमएससी छात्रों व शोधार्थियों की टीम ने प्रोफेसर्स को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः डॉ. मदन सिंह के नेतृत्व वाली प्रोफेसर्स की टीम विजयी रही।
मैच में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी मनी त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी और सर्वांगीण प्रदर्शन किया। उन्हें “मैन ऑफ द मैच” घोषित कर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा और शोध के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शिक्षक-छात्र संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
आयोजन में विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता शांतनु रस्तोगी, भौतिकी विभागाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। मैच ने विश्वविद्यालय परिसर में खेल और मैत्री दोनों का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments