Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम के मिले आपत्तियों का किया गया निस्तारण

नगर निगम के मिले आपत्तियों का किया गया निस्तारण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) नगर निकायों में चुनावों की सरगर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। सदर तहसील सभागार में नगर निगम की आपत्तियों का निस्तारण सदर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की देखरेख में किया गया अब तक मिले सभी आपत्ति के निस्तारण का दावा किया जा रहा है। अब फाइनल मतदाता सूची 18 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसे लेकर युद्घस्तर पर काम किया जा रहा है। मंगलवार को भी आपत्ति निस्तारण के बाद उनके कलेक्शन का काम जारी रहा।
नगर निगम नगर पंचायत में चुनाव होने हैं। इसको लेकर आरक्षण सूची व तारीखों की घोषणा का इंतजार दावेदारों के साथ नागरिक कर रहे हैं। निर्वाचन प्रशासन ने 31 अक्टूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। सभी तहसीलों व निकायों तक मतदाता सूची पहुंचने में दो दिन लग गए। एक से सात नवंबर तक मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। तहसील स्तर पर आठ से 12 नवंबर तक आपत्तियों के निस्तारण का समय निर्धारित किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, इन पांच दिन में सभी आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। बचे हुए आपत्तियों का आज अंतिम निस्तारण कर दिया गया अब मृतकों के नाम काटे जाएंगे और जिनके नाम नहीं शामिल हैं, दर्ज होंगे। अन्य चीजों को भी दुरुस्त किया गया है। अब 18 नवंबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी के आधार पर चुनाव कराए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments