Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedयमुना पार बरेली-मथुरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगाजल लेकर लौट रहे तीन...

यमुना पार बरेली-मथुरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगाजल लेकर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मथुरा जिले के यमुना पार क्षेत्र में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक का अगला टायर अचानक ‘पंक्चर’ हो गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना सिहोरा गांव के पास घटी। तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई।

इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार भीम, भूपेंद्र और बबली (सभी की उम्र लगभग 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति सोनू (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी श्रद्धालु राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के लहचोरा कला गांव के निवासी थे। वे कासगंज के सोरों तीर्थ से गंगाजल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।
पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के टायर फटने को हादसे का कारण बताया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments