Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क पर रील बनाने की सनक रास्ता किया जाम, लोगों रहें परेशान

सड़क पर रील बनाने की सनक रास्ता किया जाम, लोगों रहें परेशान

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में जान जोखिम में डाल रहे युवा

नौनिया के पास एनएच 730 एस सड़क पर किया गया यातायात प्रभावित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नौनियां के पास सड़क पर कुछ युवकों और युवतियों द्वारा रील बनाते हुए आवागमन को बाधित करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने तथा लाइक, कमेंट, व्यूज पाने की चाह में युवाओं पर रील बनाने का खुमार कुछ इस कदर चढ़ा है कि वे अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे। बताया जा रहा है कि सड़क के बीचों- बीच खड़े होकर डांस वीडियो शूट किए जा रहे थे, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी असुविधा हुई। राहगीरों को न केवल इंतजार करना पड़ा बल्कि कई बार टकराव की स्थिति भी बनती दिखाई दी।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन युवक सड़कों पर रील बनाते नजर आते हैं। प्रशासन को इस तरह के कृत्य पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे और सड़कें सुचारु रूप से चलती रहें। मामले में महराजगंज पुलिस ने ठूठीबारी कोतवाली को कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments