Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेता प्रतिपक्ष के काफिले पर हमला करने वाले दोषियों की हो गिरफ्तारी

नेता प्रतिपक्ष के काफिले पर हमला करने वाले दोषियों की हो गिरफ्तारी


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व एमएलसी लाल बिहारी यादव के काफिले पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग व खराब कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए।समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे एवं अन्य लोगों पर हमला लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में नेता प्रतिपक्ष पर हमला होना एवं उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ना आपातकाल की याद दिलाता है। गोरखपुर में सपा के प्रतिनिधिमंडल को जेसीबी लगाकर रोकना अपराधियों के बुलंद हौसले को उजागर कर रहा है। शासन-प्रशासन अराजक तत्वों के सामने नतमस्तक है।
सपा नेता विजय रावत एवं जिला उपाध्यक्ष एनपी यादव ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार से बेहद नाराज है। भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को अपमानित करा रही है। प्रदेश में आए दिन हो रही हत्याओं से जनता में दहशत का माहौल है। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। इस दौरान छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिकेवल, सूरज यादव, मनीष सैथवार, पवन मिश्रा,देवेश यादव, राजू पटेल, लारेब रहमान, सूरज, धीरज, सादिक, अलीम अंसारी, राहुल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments