Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedयोग न केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत...

योग न केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक: राजेश्वर सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में राज ग्लोबल एकेडमी, खलीलाबाद में एक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
योग की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। योग जीरो बजट में हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करता है और ध्यान मुद्राएं जीवन में तनाव और चिंताओं को कम करती हैं।
प्रधानाचार्य सोसी जैकब ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और योग व्यक्ति को आत्म-जागरूकता और आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाता है। उन्होंने मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य पर प्रकाश डाला और कहा कि योग केवल व्यायाम के बारे में नहीं है, बल्कि स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करना है।
मंच संचालन शिल्पा राठौड़ और साहेब भारती ने किया और इस अवसर पर पवन बथवाल, कल्पना श्रीवास्तव, सुधा पांडे और मुस्कान सिंह ने सामूहिक योग सत्र का नेतृत्व किया और विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments